आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए 100 से अधिक सैन्य वस्तुओं के आयात पर लगाया जाएगा प्रतिबंध:- राजनाथ सिंह
.jpeg)
आत्मनिर्भर भारत को आयाम देने के लिए 100 से अधिक सैन्य वस्तुओं के आयात पर लगाया जाएगा प्रतिबंध:- राजनाथ सिंह
नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव :- राजनाथ सिंह ने कुछ समय पूर्व ही ट्वीट कर या जानकारी साझा की थी कि वह सुबह 10:00 बजे महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले हैं जिसके बाद 10:00 बजे राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की,
राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए 101 सैन्य वस्तुओं के आयात पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाएगा. रक्षा मंत्री ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने 101 सैन्य वस्तुओं की सूची तैयार कर ली है.


साथ ही रक्षा मंत्री ने यह भी कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 स्तंभों अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रचर, प्रणाली, जनसांख्यिकी और मांग के आधार पर एक 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए एक स्पष्ट आह्वान किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने 'आत्मनिर्भर भारत' के नाम से एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।
आयात पर प्रतिबंध को 2020 से 2024 के बीच लागू करने की योजना है। हमारा उद्देश्य भारतीय रक्षा उद्योग को सशस्त्र बलों की प्रत्याशित आवश्यकताओं के बारे में बताना है ताकि वे स्वदेशीकरण के लक्ष्य को महसूस करने के लिए बेहतर रूप से तैयार हों।
101 सामानों की सूची में हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए तोपखाने की बंदूकें, असॉल्ट राइफलें, कोरवेट, सोनार सिस्टम, ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट, LCH, रडार और कई अन्य वस्तुओं जैसे कुछ उच्च प्रौद्योगिकी हथियार सिस्टम भी शामिल हैं।
पूर्वी लद्दाख में पिछले लंबे समय से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। सैनिकों को पीछे करने की प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों के बीच लगातार बातचीत जारी रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को दोनों देशों के सेनाओं के बीच दौलतबेग ओल्डी में मेजर जनरल स्तर की बातचीत हुई जिसमें टकराव टालने के उपायों पर चर्चा हुई।



