सभी खबरें

Rajasthan Politics Live : गहलोत की कुर्सी बची, सचिन पायलट को मना लिया कांग्रेस ने?

नई दिल्ली। आयुषी जैन. राहुल गांधी प्रियंका गांधी राजस्थान की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं, पहले राहुल गांधी ने सचिन पायलट से मुलाकात की जिसके सकारात्मक संकेत सामने आए. इसके बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुलाकात की.

32 दिन बाद हुई इस मुलाकात से तय है कि गहलोत सरकार पर संकट टल गया है लेकिन सवाल यह है आखिर 1 महीने से अपनी मांगों पर अड़े सचिन पायलट एक मुलाकात के बाद कैसे मान गए?

दिल्ली में राहुल गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कुर्सी वर्तमान समय में बच सकती है.

सचिन पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सामने शर्त रखी थी,  उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी दे दी जाए, लेकिन कांग्रेस ने सचिन पायलट से थोड़े इंतजार की बात कही.

लेकिन मुलाकात के बाद इतना तो तय हो गया है कि कुछ महीने बाद राजस्थान में सीएम बदलेगा, सचिन के हाथ सीएम का प्रधान मुश्किल है क्योंकि वर्तमान सीएम अशोक गहलोत के समर्थक सचिन पायलट का सीधा विरोध करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button