सभी खबरें

कैसे हो राजस्थान का आगे का संग्राम, पार्टी कर रही है सोच विचार 

नई दिल्ली।आयुषी जैन.राजस्थान जहां पिछले दिनों से सियासी उथल-पुथल चल रही कांग्रेस पार्टी मंथन कर रही है के राजस्थान में आगे की लड़ाई कैसे लड़ी जाए पार्टी का एक तबका कहता है कि सुप्रीम कोर्ट में स्पीकर की याचिका मामले को और पेचीदा कर सकती है पार्टी नेताओं का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है.

कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि राज्य सरकार द्वारा राजपाल से सत्र बुलाने की मांग करना कानूनी रूप से सही भी है और यह एक मजबूत पक्ष साबित हो सकता है क्योंकि अगर लोकतांत्रिक रूप से चुनी सरकार विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग करती है तो इसमें भी कुछ गलत नहीं है
सत्र बुलाने की मांग कर रही है कांग्रेस
बता दें कि गहलोत सरकार राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर रही है, लेकिन राज्यपाल ने कहा है कि वे इस बाबत विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं, इसके अलावा कोरोना संकट भी मुंह बाएं खड़ा है. कांग्रेस इसे लेकर दो प्रस्ताव राजभवन को भेज चुकी है.

 

सोमवार को फिर राजभवन का घेराव
कांग्रेस के लिए ये दांव मुफीद नजर आ रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने सोमवार को जयपुर में राजभवन को घेरने का मन बना लिया है. पार्टी नेता अजय माकन ने इसका ऐलान कर दिया है. कांग्रेस का मानना है कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई एक सरकार सत्र की मांग कर सकती है और इसमें कुछ गलत नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button