12 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

राजस्थान हाई कोर्ट ने पहलू ख़ान को बेक़सूर बताया, FIR खारिज करने का आदेश

2017 में भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी थी हत्या

मॉब लिंचिंग का शिकार हुए पहलू ख़ान और उनके परिवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने बेकसूर करार दिया है. साथ ही हाईकोर्ट ने पहलू, उनके दोनों बेटे और गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज हुई थी, उसको भी खारिज करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर चार्जशीट भी खारिज कर दी है.

गौरतलब है कि 2017 में पहलू की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वे जयपुर से दो गायों को लेकर अपने घर जा रहे थे. इस घटना के बाद उनके दोनों बेटों पर गौ तस्करी का केस दर्ज हुआ था. 
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।