सभी खबरें

2 माह पहले हो सकता था राज्यसभा चुनाव, लेकिन हॉर्स ट्रेडिंग पूरी ना होने के कारण इसे टाला – अशोक गहलोत

राजस्थान – राजय में 19 जून राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना हैं। इसको लेकर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी चौकस नजर आ रही हैं। पार्टी ने अपने विधायकों को टूटने से बचने के लिए अपने और निर्दलीय विधायकों को एक रिजॉर्ट में रखा हैं।

आज इन सभी विधायकों की एक बैठक भी हुई। बैठक के राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश को कांग्रेस मुक्त करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस लोगों के रग-रग में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों को कोरोना की चिंता नहीं हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा कि राज्यसभा का चुनाव दो महीने पहले हो सकता था, लेकिन हॉर्स ट्रेडिंग पूरी ना होने से राज्यसभा चुनाव टला था। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही हैं।

बता दे कि राज्य में तीन सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो उम्मीदवार खड़े किए हैं। जिसमें के.सी वेणुगोपाल और नीरज डांगी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button