रायसेन : सोसाइटी फ़ॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टस ने दिया मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

सोसाइटी फ़ॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टस रायसेन के ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : – कोरोना काल मे सरकार से अशासकीय स्कूल में हो रही समस्या के बारे में आज रायसेन स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यलय के समक्ष सोसाइटी फ़ॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टस के बैनर तले निजी स्कूल संचालकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन।
निजी स्कूल संचालकों के जिला अध्यक्ष राजेश राजौरिया ज्ञापन देने से पूर्व अपनी बात रखते हुए कहा कि हम सरकार से अशासकीय स्कूलों को होने वाली समस्याओं को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं पहली बात तो हमें आरटीई की फीस बिना किसी औपचारिकता के प्रदान की जाए हमारी मान्यता 5 साल के लिए की जाए और मान्यता में जो 5 किरायानामें लगता है उसे समाप्त किया जाए केवल 1000 हजार रुपए एवं 10000 हजार रुपए का नॉट राइट किरायानामा लगवाया जाए। यह फालतू की औपचारिकताएं हमें बहुत परेशान कर रही हैं और करोना काल में संस्थाओं के पास पैसा नहीं है फीस नहीं आ रही है और सरकार हमें इतना परेशान कर रही है दो-दो साल का बकाया आईटी का भुगतान सरकार नहीं कर रही है जो बच्चे बीपीएल में पढ़ रहे थे वह एपीएल में कब आए हमें इसकी जानकारी नहीं है सरकार ने हमें इसकी कोई जानकारी नहीं दी है और फिर भी वह एपीएल वाले बच्चों को हटा रहे हैं और तरह तरह की पाबंदियां लगा रहे हैं 2 साल हो गए और हमें फीस नहीं मिली और इसमें स्कूल संचालक बहुत परेशान हैं स्कूल में कार्यरत हजारों कर्मचारी परेशान हैं उनके परिवार का खर्च कैसे चल रहा है यह सरकार को नहीं पता क्या फिर भी सरकार आंख बंद करके बैठी हुई है बार-बार धरना प्रदर्शन दे रहे हैं फिर भी कोई हल नहीं निकल रहा है हां सरकारी स्कूल खुल रहे हैं पर प्राइवेट स्कूल नहीं खुल पा रहे हैं हम 10 तहसीलों के पूरे स्कूल संचालक यहां इकट्ठे हुए और सभी का हमें समर्थन मिल रहा है।


.jpg)

