सभी खबरें

Raisen – मवेशियों को चराने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल

मवेशियों चराने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल
रायसेन से अमिल दुबे की रिपोर्ट


रायसेन
जिले के सुल्तानपुर में खेत मे मवेशी चराने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक छोटू पिता त्रिलोक गंभीर रूप से घायल इलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर किया गया। बतादे की जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घोटीबेहरा में मवेशी चराने गए युवक छोटू  पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक मवेशी चराते समय नदी में पानी पीने के लिए गया था। उसी समय तेंदुए ने युवक पर पीछे से हमला कर दिया,जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को  प्राथमिक स्वस्थ केंद्र सुल्तानपुर लाया गया जहां से गंभीर हालत होने पर उसे रायसेन जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जहां घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। घायल युवक छोटू पिता त्रिलोक उम्र 16 वर्ष को तेंदुआ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।वन विभाग की टीम ने तेंदुए के फिंगर प्रिंट लेकर आगे की कार्रवाही करने की बात कही है अगर जांच में तेन्दुआ आदमखोर पाया जाता है तो उसे पकड़कर वन विहार या कोई अन्य स्थान छोड़ने की बात कही है।और घायल युवक का इलाज कराने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button