सभी खबरें

रायसेन : किसानों को धान के मिल रहे हैं अच्छे दाम : बिनेन्द्र सिंह बघेल

किसानों को धान के मिल रहे हैं अच्छे दाम : बिनेन्द्र सिंह बघेल
 27 रुपए तक कृषि उपज मंडी में नीलाम हुई धान
 देश व्यापी बंद के दूसरे दिन धान की रही भरपूर आवक

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : – कई दिनों से धान की भरपूर पैदावार होने से हजारों कुंतल की रोज कृषि उपज मंडी रायसेन में आवक हो रही है। इसी के चलते कई बार किसानों को ओने पौने दाम भी मिलते हुए दिखाई दिए। और तो और कई बार किसान नाराज होकर अपने घर वापस लौट गए। लेकिन एक समय ऐसा आया कि किसानों के लिए बढ़ते हुए दाम मिलना शुरू हो चुके हैं। नीलामी प्रभारी बिनेन्द्र बघेल ने बताया कि चावल का निर्यात होने से धान के रेट बढ़ गए हैं। इसी के चलते नीलामी में आज 22 सौं से लेकर और 27 सौं रुपए तक धान बिकी और इसे के साथ नीलामी का कार्य किया गया। रेट बढ़ने से किसानों के चेहरे मुस्कुराए हैं। 
 वहीं विगत दिन देशव्यापी बंद का असर किसानों के पक्ष में रहा और व्यापारियों ने भी खुलकर किसानों के समर्थन में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद किए। 1 दिन बाजार बंद रहने के बाद धान की आवक में एकदम बढ़ोतरी दिखाई दी और हजारों कुंतल धान की आवक कृषि उपज मंडी रायसेन में हुई। आसपास के क्षेत्र बैरसिया, नकतरा, देहगांव, गैरतगंज सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से धान की मंडी रायसेन में की जाती है। वहीं किसानों का चल रहे आंदोलन में अब गृह मंत्री द्वारा भी बातचीत की जा रही है और किसानों ने संभावना जताई है कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार कृषि अध्यादेश में कुछ ना कुछ परिवर्तन अवश्य करेगी। अब देखना यह होगा की केंद्र सरकार कृषि बिल में क्या संशोधन करती है। लेकिन अभी तो मध्यप्रदेश का किसान धान बेचने और नई फसल की तैयारियों में लगा हुआ है। देखा जा रहा है कि चना मसूर सहित गेहूं की बुवाई में खाद बीज को लेकर किसान अपना कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button