सभी खबरें
अब रायसेन के इस कस्बे में होगा 28 जुलाई से 4 अगस्त तक लॉक डाउन

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट –
रायसेन। बरेली कस्बा सहित तहसील क्षेत्र में 28 जुलाई से 4 अगस्त तक टोटल लॉक डाउन रहेगा।
बरेली शहर में दो डॉक्टर सहित 6 अन्य नए लोगो की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव आयी है. डॉ पीडी गोगिया और डॉ श्रीमती विमलेश पलोड की कोरोना पोजिटिव रिपोर्ट आई है।
एक हफ्ते में बरेली शहर में 100 से ऊपर पहुची कोरोना मरीजो की संख्या।
20 जुलाई को उप जेल में 67 कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद से स्थिति गंभीर हो गई है. बरेली तहसील में बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया टोटल लॉक डाउन का फैसला लिया गया है.
टोटल लॉक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल, पेट्रोल पंप, दूध सहित आवश्यक सेवाओ पर छूट रहेगी।




