सभी खबरें

रायसेन : गुस्साए किसानों ने किया भोपाल सागर रोड पर चक्काजाम, किया विरोध, ये है मामला

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की गैरतगंज कृषि उपज मंडी से मामला सामने आया है जहां आक्रोशित किसानों ने भोपाल सागर रोड पर चक्काजाम करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन तो किया ही साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। 

दरअसल, गुरुवार देर शाम एक व्यापारी ब्रजेश जैन ज्योति ट्रेडर्स द्वारा तिजालपुर गांव के किसान भूपेंद्र राजपूत की सोयाबीन की उपज की कम तौल कर दिए जाने के बाद किसानों द्वारा हंगामा एवं धरना दिया गया। इसके बाद किसानों ने व्यापारी पर कार्रवाई की मांग की। जिसके लिए किसानों ने लिखित शिकायत भी मंडी प्रशासन को की। 

बताया जा रहा है कि रात 9 से 10.30 बजे तक कोई भी अधिकारी किसानों की बात सुनने नहीं पंहुचा और न ही व्यापारी के खिलाफ कोई कार्यवाई हुई। 
जिसके बाद गुस्साए किसानों ने इसका विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की, साथ ही भोपाल सागर रोड पर चक्काजाम शुरू कर दिया। जिसके कारण वहां से गुजरने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button