3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

रेलवे की थाली ने लगाया बढ़ती महंगाई में अब नया तड़का, 50 की वेज थाली 70 की तो 90 की नॉनवेज 120 में

रेलवे की थाली ने लगाया बढ़ती महंगाई में अब नया तड़का, 50 की वेज थाली 70 की तो 90 की नॉनवेज 120 में

नई दिल्ली से विवेक पांडेय की रिपोर्ट – रेलवे ने आप के किराए को बढ़ाने के बाद अब आपके खाने को भी महंगा कर दिया हैं। आईआरसीटीसी के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। 

जिसके तहत रेलवे की वेज थाली के 50 रूपये की जगह अब आपको 70 रूपये चुकाने पड़ेंगे। तो वही नॉन वेजिटेरियन थाली 90 रूपये की जगह 120 रूपये की होगी। यानी कि रेलवे ने प्रीमियम तत्काल तत्काल व इंटरनेट शेयर हेंडलिंग फ़ीस फॉर टिकिट के बाद अब आपके रेलवे में खाई जाने वाली थाली पर भी क्रमशः 20 रूपये व 30 रूपये बढ़ा दिए हैं। 

देश में पहले ही एक तरफ से महंगाई का माहौल है। उसके बाद रेलवे का यह भोजन में पैसा बढ़ाना कई तरह के सवालों को खड़ा करता है, कि आम आदमी को आखिर राहत कहां मिलेगी। क्योंकि वर्तमान में यदि आप रेलवे से इंटरनेट के जरिए टिकट करते हैं। तो आपको इंटरनेट हैंडलिंग फीस अलग से चुकानी पड़ती है, जो पहले नहीं लगती थी। 

आपको बता दें कि पहले रेलवे की स्टेशन से मिलने वाली काउंटर टिकट और इंटरनेट से मिलने वाली टिकट का रुपया एक ही रहता था। किंतु अब वह बदल चुका है इसके साथ ही साथ रेलवे प्रीमियम तत्काल की वजह से भी पैसा कमाता है। वर्तमान में रेलवे की बात करें तो कई ट्रेनों का निजीकरण भी किया जा चुका है और उसके बावजूद भी रेलवे घाटे में है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।