सभी खबरें
राहुल गांधी युवा संगठन द्वारा अमदरा में निकला गया कैंडल मार्च

अमदरा से सैफ़ी खान की रिपोर्ट – देश व प्रदेश में लगातार हो रहे बेटियों पर अत्याचार के खिलाफ व हाथरस में देश की बेटी स्व.श्री मनीषा वाल्मीकि के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। बेटियों को न्याय दिलाने वा सरकार के अमानवीय कृत्य को लेकर राहुल गांधी युवा संगठन द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।
जिसमें शाहनवाज खान शानू (मध्य-प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल गांधी संगठन) दुर्गेश पटेल प्रदेश सचिव राहुल गांधी युवा संगठन, शेख जबरील जिला अध्यक्ष सतना सोशल मीडिया आई टी सेल ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी यूथ विंग, शेख हबीब प्रदेश सचिव सोशल मीडिया आई टी सेल राहुल गांधी युवा संगठन, प्रमोद कुमार, रिजवान खान, ददिनेश कुमार, किशन सिंह,मो.समीर, मो. अता,मो.मिरज, पंकज कुमार, सैम, शेख गुलफाम, एवं सैकड़ों युवाओं ने एक साथ न्याय की आवाज बुलंद की एवं न्याय की मांग की।




