
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शादी के चर्चे तो आपने खूब सुने होंगे। लेकिन लोगों के मन में आज भी सवाल हैं कि राहुल बाबा आखिरकार शादी कब करेंगे। ये सवाल अपने जिहां में लिए एक महिला ने राहुल बाबा से पूछ ही लिया। जिसका वीडियो राहुल गाँधी ने अपने ट्विटर हैंडल शेयर किया है, जिसमें हरियाणा से आई एक महिला राहुल गांधी की शादी के बारे में बात कर रही है।
दरअसल, कुछ दिन पहले राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने खेतों में काम करने वाली महिलाओं से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर महिला किसानों को भोजन के लिए आमंत्रित किया था और उनसे कहा था कि सरकार ने उनका घर छीन लिया है। दरअसल, अपना वादा निभाते हुए पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिला किसानों को अपनी मां के घर बुलाया और उनके साथ खाना खाया। महिला किसान सोनिया गांधी के सरकारी आवास पर पहुंची थीं। लंच के दौरान एक महिला किसान ने सोनिया गांधी से कहा कि आप राहुल जी की शादी करा दीजिए। इस पर सोनिया गांधी ने जवाब दिया कि आप लड़की ढूंढो, फिर मैं उससे शादी करा दूंगी।
मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ!
सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना, और खूब सारी मज़ेदार बातें।
साथ मिले अनमोल तोहफे – देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार।
पूरा वीडियो यूट्यूब पर:https://t.co/2rATB9CQoz pic.twitter.com/8ptZuUSDBk
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 29, 2023
राहुल अपनी शादी पर अपनी राय रख चुके हैं
इससे पहले हल्की-फुल्की बातचीत में राहुल गांधी ने कहा था कि जब सही लड़की आएगी तो वह शादी करेंगे। 52 वर्षीय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है।