सभी खबरें

मोदी जी का "कैश-मुक्त" भारत दरअसल "मज़दूर-किसान-छोटा व्यापारी"मुक्त भारत है:-राहुल गांधी

मोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मज़दूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है:- राहुल गांधी 

 नई दिल्ली :- राहुल गांधी ने आज फिर अपने वीडियो सीरीज के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. वीडियो के साथ साथ उन्होंने ट्वीट भी किया और ट्वीट में कहा कि मोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मज़दूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है।

जो पाँसा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया।

GDP में गिरावट के अलावा नोटबंदी ने देश की असंगठित अर्थव्यवस्था को कैसे तोड़ा ये जानने के लिए मेरा वीडियो देखिए।  

 जीडीपी गिरने के बाद लगातार विपक्ष भाजपा सरकार को घेर रही है. कुछ दिन पूर्व ही राहुल गांधी ने अपना एक वीडियो सीरीज शुरू किया है जिसके माध्यम से वह अर्थव्यवस्था लॉकडाउन नोटबंदी इत्यादि पर चर्चा करेंगे.

 जारी वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि क्या नोटबंदी से काला धन समाप्त हुआ या फिर गरीबों की समस्याएं खत्म हुई. 

 यहां देखें वीडियो:- 

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1301376885369180160?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button