राहुल गांधी बोले – GST टैक्स नहीं बल्कि, छोटे व्यापारियों-किसानों के खिलाफ BJP का हथियार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सतना में आयोजित जनसभा के दौरान बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे है। राहुल गांधी ने कहा कि, दुनिया के सबसे कर्मठ युवा हमारे देश और प्रदेश में हैं, फिर भी क्यों करोड़ों युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं हो रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, भाजपा की सरकार ने छोटे-छोटे दुकानदारों और किसानों पर GST टैक्स थोप दिया। GST-टैक्स छोटे उद्योग और किसानों को बर्बाद करने का भाजपा का हथियार है। हिन्दुस्तान में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है। किसान, 12 परसेंट ट्रैक्टर पर, 5 परसेंट पेस्टीसाइड और 18 परसेंट फर्टिलाइजर पर टैक्स दे रहा है। GST कोई और नहीं बल्कि देश की गरीब जनता दे रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि, मैं अंदाजे से कह सकता हूँ देश में 50 प्रतिशत से ज्यादा ओबीसी है। मध्यप्रदेश के बजट को 53 अधिकारी चला रहे हैं, मध्यप्रदेश में भाजपा ओबीसी वर्ग की सरकार चलाने की बात करती हैं किसी को पता है इनमें से कितने अधिकारी ओबीसी वर्ग के हैं? इनमें से एक अधिकारी ओबीसी वर्ग है।

 

Exit mobile version