सभी खबरें

प्रश्न न पूछो "फ़क़ीर" से, कैमरा पर बांटे ज्ञान, जुमलों से भरा झोला लेकर, लूटे हिंदुस्तान : राहुल गांधी 

नई दिल्ली : पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से पेट्रोल गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। 10 दिन में 9 बार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। अब इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार का घेराव किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए अलग अलग देशों के पेट्रोल-डीज़ल के दाम बताए है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा की : Petrol Rate in Indian Rupees (रू)

Afghanistan: 66.99
Pakistan: 62.38
Sri Lanka: 72.96
Bangladesh: 78.53
Bhutan: 86.28
Nepal: 97.05
India: 101.81
प्रश्न न पूछो ‘फ़क़ीर’ से, कैमरा पर बाँटे ज्ञान। जुमलों से भरा झोला लेकर, लूटे हिंदुस्तान॥

वहीं, राहुल गांधी के इस ट्वीट को मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी मोदी सरकार का घेराव किया। उन्होंने री-ट्वीट करते हुए लिखा की – जवाब ना है ‘फ़क़ीर’ के पास!कम ना हुआ अहंकार! झूठे वादे, टूटे दावे, #Modi जी की, जुमला-सरकार!

इससे पहले कांग्रेस ने 'महंगाई मुक्त भारत' अभियान की शुरुआत आज से कर दी है। राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने पार्टी के 'महंगाई मुक्त भारत' अभियान के तहत पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को संसद के निकट धरना दिया। 

विरोध स्थल पर एक पलटी हुई मोटरसाइकिल और रसोई गैस के सिलेंडर रखकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार का मजाक उड़ाया। केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर पार्टी की कर्नाटक यूनिक के नेता देवताओं के रूप में सजाए गए गैस सिलेंडरों के साथ सड़कों पर उतरे, जिसकी एक पुजारी ने पूजा की। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बर्तन पीटते देखा गया।

वहीं, इस मौके पर राहुल ने कहा कि सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित करना चाहिए और किसी भी तरह की वृद्धि नहीं करनी चाहिए, क्योंकि महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीबों व मध्य वर्ग के लोगों पर पड़ रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button