सभी खबरें

पंजाब : कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

पंजाब : पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक जोरदार झटके लग रहें है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता एक के बाद एक करके पार्टी का साथ छोड़ रहे है।

अब पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे डॉ अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। 

बता दे कि पंजाब में मतदान होना है, चूंकि डॉ अश्विनी कुमार पंजाब से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं, ऐसे में उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इधर, सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे में डॉ अश्विनी कुमार ने लिखा की : मैंने 46 साल तक पार्टी में पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है और जनता के मुद्दों को खुलकर और पारदर्शिता के साथ उठाया है। 

लेकिन, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपने सम्मान की खातिर मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने लिखा है कि अब वे पार्टी से दूर रहकर समाज की ज्यादा सेवा कर पाएंगे।

गौरतलब है कि देश की राजनीति में इन दिनों दलबदल का सिलसिला तेजी से चल रहा है। आए दिन नेता, विधायक, मंत्री मौके की नजाकत को देखते हुए पार्टी बदल रहे है। बहरहाल, डॉ अश्विनी कुमार किस पार्टी में जाएंगे इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ है। कहा जा रहा है कि वो भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button