सभी खबरें
पंजाब : CM Channi को लेकर अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, लिखकर दी ये बात

पंजाब : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर बड़ा दावा किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने News 18 को दिए साक्षात्कार के दौरान एक कागज पर लिख कर दिया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से हारेंगे।
केजरीवाल ने इस बात का भी दावा किया है कि चमकौर साहिब में चन्नी को 35 फीसदी जबकि, भदौड़ में उन्हें 30 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने तीन सर्वेक्षण किए हैं और सभी में आप दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है।
उन्होंने दावा किया कि आप के सर्वेक्षण के मुताबिक हमारी पार्टी को चमकौर साहिब में52 फीसदी और भदौड़ में 48 फीसदी लोगों ने आप उम्मीदवार को पसंद किया है।
.jpeg)

