सभी खबरें

पुडुचेरी : कांग्रेस की गिरी सरकार,  नारायणसामी साबित नहीं कर पाए बहुमत

पुडुचेरी : कांग्रेस की गिरी सरकार,  नारायणसामी साबित नहीं कर पाए बहुमत

पुडुचेरी/ राजकमल पांडे। पुडुचेरी में कांग्रेस का भविष्य निर्धारित करने के लिए एक दिन का विशेष सत्र सोमवार सुबह शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए सदन को बताया कि उनकी सरकार के पास बहुमत है। पुडुचेरी की नवनियुक्त उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। विपक्ष के सत्तारूढ़ा कांग्रेस- द्रमुक गठबंधन के बहुमत खोने का दावा करने बाद राज्यपाल ने यह निर्देश दिया था। पर अब यह पुडुचेरी में कांग्रेस नीत वाली वी नारायणसामी की सरकार गिर गई है। इस दौरान नारायणसामी ने कहा कि हमने द्रमुक और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई। उसके बाद हमने विभिन्न चुनावों का सामना किया। हमने सभी उपचुनाव जीते हैं। यह स्पष्ट है कि पुडुचेरी के लोग हम पर भरोसा करते हैं।

बागी विधायकों के मलसे पर वी नारायणसामी ने कहा कि विधायकों को पार्टी के प्रति वफादार रहना चाहिए। इस्तीफा देने वाले विधायक लोगो का सामना नहीं कर पाएंगे क्योंकि लोग उन्हें अवसरवादी कहेंगे।

उल्लेखनीय है कि 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन वाले विधायकों की संख्या घटकर 11 रह गई है। जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button