सभी खबरें
फीस के विरोध में सेंटपॉल स्कूल के खिलाफ लामबंद हुए अभिभावक, स्कूल के बाहर नारेबाजी कर जताया विरोध
.jpg)
उज्जैन – निजी स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों की फीस को लेकर बनाए जा रहे दबाव के खिलाफ पेरेंट्स अब लामबंद हो गए हैं। सोमवार को आगर रोड बाईपास पर सेंट पॉल स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में पेरेंट्स पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। यहां विरोध करने आए परिजनों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन क्लास चला रहे जिससे ना तो बच्चों को समझ में आता है साथ ही पेरेंट्स पर ही लोड पड़ता है ।ऑनलाइन क्लास से बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है उनकी आंखें कमजोर हो रही है। स्कूल प्रबंधन लगातार परिजनों पर फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहा है जिसका हम विरोध कर रहे हैं कि जब स्कूल शुरू होंगे तभी फीस ली जाए।
.jpeg)



