सभी खबरें

जावेद हबीब के खिलाफ प्रदर्शन, सैलून बंद करो, इनकी थूकने की संस्कृति है

जावेद हबीब के खिलाफ प्रदर्शन, सैलून बंद करो, इनकी थूकने की संस्कृति है

भोपाल/ शिवेंद्र तिवारी:- हेयर स्टाइलिस्ट और भाजपा सदस्य जावेद हबीब ने महिला के बालों पर थूकने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है एक दिन पहले भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा था कि जावेद के सभी सलून बंद  होने चाहिए नहीं तो प्रदर्शन किया जाएगा वहीँ भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा जिनकी थूकने की संस्कृति है उनके खिलाफ सभी हिन्दुओं खड़े हो जाओ और उन पर थूको। 
उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरपुर में जावेद हबीब महिला के बालों में थूकते हुए नजर आए थे जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था  इसके बाद महिला ने कहा था कि रोड पर बाल कटवा लेंगे लेकिन जावेद के सैलून नहीं जाएंगे। 
बाल काटते वक्त महिला के बालों पर थूकना मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब  को भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर जावेद हबीब का वीडियो तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो वायरल होने के बाद देश में सियासत शुरु हो गई. मध्य प्रदेश भोपाल के हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोशल मीडिया पर जावेद हबीब का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि जावेद हबीब पानी की जगह थूक का इस्तेमाल करता हुआ.गौरतलब है कि जावेद हबीब एक मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हैं. बाल काटने के लिए वो लोगों से खूब सारा पैसा चार्ज करते हैं. भारत के कई बड़े शहरों में उनकी फ्रेंजाइजी है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने वाली एक महिला ने जावेद हबीब पर आरोप लगाया है कि जावेद हबीब ने बाल काटते वक्त उसके ऊपर थूका..
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बीते 3 जनवरी का है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सेमिनार हुआ था और इसी दौरान जावेद हबीब ने एक महिला को बाल काटने के लिए स्‍टेज पर बुलाया और उसके बाल काटने के दौरान बालों पर थूक दिया था।

महिला आयोग ने जारी किया नोटिस 
जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने जावेद हबीब की इस हरकत के मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को पत्र लिखा है और जावेद हबीब के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है. इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग ने जावेद हबीब को नोटिस भी जारी किया है…
थूक कटिंग में फंसे जावेद हबीब ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है. लेकिन हिंदू संगठन गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं…
ऐसी बातें सामने आ रही है कि महिला आयोग के शिकायत के बाद जावेद हबीब की मुश्किलें बढ़ सकती है आगे देखना होगा कि जावेद हबीब को माफ किया जाएगा या उन पर सख्त कार्रवाई होगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button