सभी खबरें

बंडा:-.मप्र स्थापना दिवस पर बंडा के कई शासकीय विभागों में नहीं कि गई प्रकाश व्यवस्था

बंडा:-.मप्र स्थापना दिवस पर बंडा के कई शासकीय विभागों में नहीं कि गई प्रकाश व्यवस्था

बंडा/ अक्षय रजक:- म. प्र. स्थापना दिवस 1 नंवम्बर को सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा सके। हालाकि शासन ने समस्त शासकीय भवनों पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे लेकिन कई शासकीय भवन ऐसे थे जिन्हें शासन के निर्देश की परवाह नहीं थी तो वही मीडिया द्वारा अधिकारियों से भवनों पर प्रकाश व्यवस्था की जानकारी लेने पर आनन फानन में प्रकाश व्यवस्था करवाईइन विभागों को स्थापना दिवस नहीं रहा याद बंडा नगर के ऐसे विभाग भी है जिन्हे म.प्र. स्थापना दिवस याद भी नहीं रहा। जिसमें वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय में प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई थी । लोक निर्माण विभाग में भी प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई थी।कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का कार्यालय कौशल विकास केन्द्र से संचालित होता है। जिसके कारण म.प्र. स्थापना दिवस पर भवन पर प्रकाश व्यवस्था की जानकारी ली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भवन पर भी प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई थी। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button