रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में पीएचडी की छात्रा के साथ प्रोफेसर ने किया रेप,फेल करने की देता है धमकी।

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:- मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रवि मिश्रा ने पीएचडी कर रही छात्रा को फेल करने की धमकी देकर रेप किया.करीब 6 माह से रेप कर रहे प्रोफेसर रवि मिश्रा के खिलाफ छात्रा ने थाना में बेलबाग में शिकायत की,जिस पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.किस्मत के बदलने का खेल अब यूनिवर्सिटी में चर्चा का विषय बना हुआ।
बेलबाग पुलिस के मुताबिक डिंडौरी में रहने वाली महिला जबलपुर में किराए का मकान लेकर रहती है,जो रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रवि मिश्रा के अंडर में बायोसाइंस पर पीएचडी कर रही है, प्रोफेसर मिश्रा को पता चला कि उसकी छात्रा अकेले किराए के मकान में रहती है इसी बात का फायदा उठाते हुए प्रोफेसर रवि मिश्रा करीब 6 माह पहले उनके घर मिलने के लिए आया,जिसने छात्रा को अकेला पाकर अश्लील हरकतें करना शुरु कर दिया, जिसपर छात्रा के विरोध करने पर प्रोफेसर रवि मिश्रा ने पीएचडी में फेल करने की धमकी देते हुए रेप किया।
वहीँ इस घटना से व्यथित होकर प्रोफेसर के खिलाफ थाना में शिकायत की,लेकिन रवि मिश्रा द्वारा माफी मांगने पर छात्रा ने शिकायत वापस ले ली,इसके बाद प्रोफेसर रवि मिश्रा ने स्टडी के दौरान छात्रा को परेशान करना शुरु कर दिया,प्रोफेसर ने इस तरह से छात्रा पर दबाव बनाते हुए शारीरिक शोषण करना शुरु कर दिया,जब भी मौका मिलता रवि मिश्रा द्वारा छात्रा के साथ रेप किया जाता रहा,छात्रा ने अपनी सहेलियों से लेकर अन्य प्रोफेसर से भी अपनी समस्या बताई लेकिन किसी ने मदद नहीं की,बीते दिन भी प्रोफेसर रवि मिश्रा ने घर आकर उसके साथ बलात्कार किया,विरोध करने पर फेल करने की धमकी देते हुए गाली गलौज तक की,जिससे छात्रा प्रताड़ित होकर प्रोफेसर की शिकायत के लिए थाना बेलबाग पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी,जिसपर पुलिस ने प्रोफेसर रवि मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर देर रात ही हिरासत में ले लिया।




