भोपाल: गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से मचा हाहाकार! उज्ज्वला योजना का लाभ महज दिखावा

भोपाल: गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से मचा हाहाकार! उज्ज्वला योजना का लाभ महज दिखावा
भोपाल/राजेश्वरी शर्मा: 2020 में 588 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 2021 में 830 रुपए में मिल रहा है।उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन तो मुफ्त में मिल गया, पर रिफिल इतना महँगा हो गया है कि आमजन इसे भरवा नही पा रहे।
जनता का कहना है कि उनके घर मे 2 वक़्त की रोटी के पैसे नही है वह गैस सिलेंडर को रिफिल करने के पैसे कैसे लाए?ना जाने ऐसे कितने घर है जहाँ पर सिलेंडर के दाम बढ़ने से घरों के गैस जलना बंद हो गई है।
सरकार ने यह योजना लोगों की समस्या कम करने और प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए बनाई थी। कुछ समय तक तो सरकार की इस योजना का आमजन ने लाभ उठाया लेकिन सरकार द्वारा ऐसा गैस सिलेंडर देने का क्या फायदा जो आमजन उसे दोबारा रिफिल तक ना करा पाए।
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से कुछ लोगों के यहां फिरसे चूल्हे जलने लगे। कुछ के यहां 2 वक़्त का खाना खलने लगा तो कुछ लोगों के यहां बेरोज़गारी और भूख दोनो की समस्या पनपने लगी।
यह समस्या उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर पाने वाले 40 प्रतिशत से अधिक परिवारों की है। जब उज्ज्वला के कनेक्शन बांटे गए थे, तब सिलेंडर की कीमत 500 से 600 रुपए के बीच थी। अब दाम 800 के ऊपर पहुंच गए है। सब्सिडी भी नही मिल रही है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद गांव तक ले जाने में दिक्कत आती है। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर तो दे दिए गए है, पर दाम बढ़ने से सिलेंडर नही भर पा रहे है। ऐसे में चूल्हे पर खाना बनाना पढ़ रहा है।
भोपाल में उज्ज्वला योजना के तहत 2018 तक 93995 गैस कनेक्शन दिए गए है। अब इनकी संख्या एक लाख के पार हो गई है। इसमे से 40 प्रतिशत लोग ऐसे है, जिन्होंने इक्का दुक्का सिलेंडर भरवाए है। 20 प्रतिशत ऐसे है जिन्होंने कोरोना काल के दौरान सिलेंडर का उपयोग बंद पर दिया है। बचे हुए 40 प्रतिशत से 30 प्रतिशत लगातार गैस सिलेंडर भरवा रहे है, जबकि 10 प्रतिशत कभी भरवाते है तो कभी केरोसिन या लकड़ी, कोयले का इस्तेनाल करते है।
सरकार द्वारा बढ़ाए दामों ने सरकार की ही योजना को ध्वस्त कर दिया। जिसमें हर बार की तरह इस बार भी आमजन पिस रहे है।




