प्रियंका गांधी ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना, बोलीं -नौजवान पढ़े लिखे हैं, काबिल हैं, भर्ती नहीं होती

एमपी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दौरा जारी है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी की शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दमोह जिले में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं। आपको बता दें कि, यह सभा दमोह के महाराणा प्रताप स्कूल के मैदान में हो रही है। यह प्रियंका गाँधी का मध्यप्रदेश में पांचवां दौरा है।
दमोह के महाराणा प्रताप स्कूल के मैदान में एक जनसभा के संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने राज्य की शिवराज सरकार व बीजेपी पर जमकर बरसी। उन्होंने अपने संबोधन में जनता से कहा, मैं पूछना चाहती हूँ आपकी राजनीतिक दल से क्या उम्मीद हैं। सादगी, सभ्यता एक दूसरे के प्रति अच्छा व्यव्हार हम नेताओं में चाहते हैं। जनता की नेताओं से न्यूनतम उम्मीद संघर्ष के समय राहत होती है।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, जनता रात-दिन मेहनत करती हैं। लोगों का पलायन यहाँ से खूब हो रहा है, रोजगार की बात की जा रही है। रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। कभी सोचा है। उन्होंने आगे कहा कि, मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले 3 साल में 21 नौकरी दे पाई है। कितने पद खाली हैं। नौजवान पढ़े लिखे हैं, काबिल हैं। भर्ती नहीं होती।




