मुलाकात हुई क्या बात हुई? प्लेन में आमने सामने प्रियंका-अखिलेश, राजनैतिक गालियारों में सियासत तेज़

मुलाकात हुई क्या बात हुई? प्लेन में आमने सामने प्रियंका-अखिलेश, राजनैतिक गालियारों में सियासत तेज़
उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने आज मुलाक़ात की. इनके मुलाक़ात के बाद कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आज प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के हवाई जहाज का फोटो वायरल हुआ है.
जब से तस्वीर सामने आई है सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें होने लगी है.
कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी दोनों ही शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे। इसी दौरान फ्लाइट में दोनों का आमना-सामना हो गया। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया। कुछ बातचीत भी हुई। दरअसल, अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने पिता और एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से मुलाकात की। फिर वह वापस लखनऊ लौट रहे थे। उधर, प्रियंका गांधी यूपी चुनाव को देखते हुए प्रदेश में ऐक्टिव हैं। उन्हें कई कार्यक्रमों में शामिल भी होना है। इस वजह से वह लखनऊ आ रही थीं।
जो तस्वीर वायरल हुई है उसमे (Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav) और उनके सामने एक महिला खड़ी हैं। कुर्ते का प्रिंट भी काफी मिलता जुलता है। खैर, फोटो वायरल होने की वजह यह नहीं है। वजह यह है कि अखिलेश यादव भी सामने ही हैं।
देखना होगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले क्या कुछ होने वाला है

.jpeg)


