सभी खबरें

बटन किसी का भी दबाएं मगर वोट BJP को जा रहा है? दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर EVM को लेकर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही भाजपा पर जमकर निशाना साधा हैं।

उन्होंने मीडिया से सवाल उठाया कि जब भी अवैध रूप से EVM मिलती है वो भाजपा नेताओं के पास क्यों पाई जाती है?कल रात असम में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी से EVM मिली हैं। यह क्या है? चुनाव आयोग ने भी 4 लोगो को निलंबित कर दिया और एक बूथ पर दोबारा मतदान होगा। यह क्यों हो रहा हैं।

दिग्विजह सिंह ने कहा कि भाजपा और EVM पर कभी कोई चर्चा नहीं होगी क्या? इस मसले पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। ऐसा क्यों होता है कि जब भी फायदा पहुचांने की बात होती है तो भाजपा को ही होता हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे तजे, उनकी निजी बस में भी EVM मिली थी।

दिग्विजय सिंह यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि EVM और भाजपा का अजब संयोग हैं। सारी शिकायतें इन दोनों को लेकर ही होती हैं। शिकायत भी यही होती है कि बटन किसी का भी दबाएं मगर वोट बीजेपी को जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button