30 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

तीन दिन के MP दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आज शाम को आएंगे भोपाल, ये है पूरा कार्यक्रम

भोपाल : आज भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। जिसका मिनट टू मिनट का पूरा कार्यक्रम जारी हो चूका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिनों के मध्यप्रदेश दौरे पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जहां वो एक ओर आरोग्य मंथन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे तो दूसरी ओर कुछ विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।

जानें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज से लेकर अगले 2 दिनों का पूरा कार्यक्रम

  • 27 मई शाम 5.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर आएंगे
    27 मई शाम 6 बजे राजभवन पहुंचेंगे, रात्रि विश्राम
  • 28 मई सुबह 10.50 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कनवेंशन हॉल जाएंगे
    28 मई शाम 5 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रहेंगे मौजूद
  • 29 मई सुबह 8 बजे भोपाल से उज्जैन रवाना होंगे
    29 मई सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन हेलिपेड उज्जैन आगमन होगा
    29 मई सुबह 9.50 बजे कालीदास संस्कृत अकादमी उज्जैन पहुंचेंगे
    29 मई सुबह 11.10 बजे महाकाल मंदिर जाएंगे
    29 मई सुबह 11.50 बजे सर्किट हाउस उज्जैन पहुंचेंगे
    29 मई शाम 5.15 बजे पुलिस लाइन हेलिपेड उज्जैन आएंगे
    29 मई शाम 6 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होंगे
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।