कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को हुआ कोरोना, पार्टी में मची हलचल
.jpeg)
कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को हुआ कोरोना, पार्टी में मची हलचल
इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में नेताओं के बीच कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इस बीच बड़ी खबर यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रेमचंद गुड्डू कि कोरोना रिपोर्ट रविवार रात को पॉजिटिव आई हैै. प्रेमचंद गुड्डू को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वह शुगर के पेशेंट भी हैं फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है.
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रेमचंद गुड्डू और उनके बेटे अजीत ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था. पर फिर जब ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी सिलावट भाजपा में शामिल हुए उसके बाद प्रेमचंद गुड्डू वापस से कांग्रेस में आ गए. इस वक्त गुड्डू सांवेर विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय थे.




