कांग्रेस विधायक के बेटे के सामने कानून का पावर पड़ा फीका, बेटे ने उड़ाई कानून की धज्जिया, पुलिसकर्मी को पीटा 

मुरैना: मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार में गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था की धज्जिया उड़ा रखी हैं। हालही में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को चंबल नदी में रात्रि गश्त कर रहे सिपाही को कांग्रेस विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे और उसके 14 साथियों ने मिल कर पुलिस जवान को बंधक बना लिया और उनको जमकर पीटा।  

बता दे की इस घटना की जानकारी पीड़ित सिपाही ने राजस्थान के सागर पाड़ा थाने में दी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमे विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे और उनके 14 साथीयो के खिलाफ हत्या का प्रयास और शासकीय कार्य में बाधान डालने का केस दर्ज किया गया है। इस घटना के माध्यम से प्रदेश में सरकार की स्थिति को समझ सकते हैं। जब इस सरकार में प्रशासनिक व्यक्ति सुरक्षित नहीं हैं तो जनता की क्या स्थिति होगी ?

मिली जानकारी के मुताबिक सुमावली के विधानसभा के सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक एदल सिंह के बेटे हैं। बता दे कि इनके खिलाफ पहले से अवैत रेत उत्खनन मामला पर केस दर्ज किया जा चूका हैं।

Exit mobile version