सभी खबरें

Jabalpur : बघेली में नहीं बटा राशन ,दाने-दाने को मोहताज है सिहोरा जनपद के यह मजदूर

Jabalpur Desk
सिहोरा जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत बघेली में लॉक डाउन के चलते ग्राम की राशन दुकान बंद है। राशन का वितरण भी नहीं हो रहा है इसकी वजह से ग्राम पंचायत के 4 ग्रामों में रहने वाले गरीब खेतिहर मजदूरों के खाने के लाले पड़े हैं। ग्राम के छोटे पटेल ,सुजीत पटेल ,बलराम पटेल ,रामकृष्ण पटेल आदि ने सीईओ जनपद पंचायत को अपनी परेशानी लिखित शिकायत में बताई कि ग्राम पंचायत बघेली के अंतर्गत मझगवां मगर कटा ग्राम आते हैं ग्राम पंचायत प्रशासन का मुखिया पंचायत सचिव मुख्यालय ग्राम में नहीं रहता इसके चलते ग्राम पंचायत की प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त है।यहाँ तक कि ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि को ग्राम पंचायत और आश्रित ग्रामों में रहने वाले ग्राम वासियों की कोरोना से बचाव और उनके पेट भरने के लिए राशन वितरण में कोई रुचि नहीं है। मालूम रहे ग्राम पंचायत के सभी ग्राम अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम है।

एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़े-बड़े दावे करते नज़र आते हैं तो वहीं दुसरो तरफ इन मजदूरों कि ऐसी हालत का ज़िम्मेदार कौन है? अभी कुछ दिनों पहले ही सीएम ने तकरीबन 88 करोड़ रूपये कुछ श्रमिकों के खाते में भेजे थे। यह पैसे कहां गए यह तो वही बता सकते हैं। पर इस रिपोर्ट कि माने तो तो जिनको इन पैसों कि सबसे ज्यादा जरूरत थी उनके पास तो यह पैसे नहीं पहुंचे हैं। दूसरी बात जब इस ग्राम के लोगों को अपने जनप्रतिनिधियों कि सबसे ज्यादा जरूरत है ऐसे समय में ही ये गायब दिख रहे हैं। क्या इन लोगों के प्रति इनकी कोई जवाबदेही नहीं बनती है।

सिहोरा से अमन अग्रवाल कि रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button