मप्र में फिल्म अदिपुरुष पर सियासत, दिग्विजय सिंह बोले- राजीव जी की “रामायण” सीरियल देखिए और अब मोदी काल की “आदिपुरुष”

प्रणय शर्मा, भोपाल। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। साथ ही इसके डायलॉग का देशभर में विरोध हो रहा है। लोग फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे है। अब इस फिल्म पर मध्य प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने इस फिल्म पर टिप्पणी की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- “किस प्रकार हमारी पवित्र राम कथा का मजाक बना दिया हमें दुख है। राजीव जी की रामाणय का सीरियल देखिए और अब मोदी काल की आदिपुरुष, आरएसएस के लोग भगवान राम को ईश्वर का अवतार नहीं मानते वे उन्हें आदिपुरुष मानते हैं।”

इससे पहले फिल्म को लेकर कांग्रेस नेता और विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में होते हुए यह फिल्म कैसे चल रहे है। इस पर तुरंत बैन लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

साथ ही कांग्रेसी विधायक लक्ष्मण सिंह ने बॉलीवुड फिल्म “आदिपुरुष” को लेकर नाराजगी प्रकट की है। लक्ष्मण सिंह ने फ़िल्म को लेकर भाजपा की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि- “राम और राम मंदिर के नाम पर भाजपा कई वर्षों से चुनाव जीत रही है, परंतु “अदिपुरुष” फिल्म के अपत्तिजनक डायलॉग पर कांग्रेस का मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल ही बोला। भाजपा मौन है, क्यों?

Exit mobile version