सभी खबरें

पुलिस ने 390 पेज का चालान पेश किया

  • पलासिया पुलिस ने मामले में 90 दिन में जिला कोर्ट में चालान पेश किया
  • मानव तस्करी, निजता और ब्लैकमेलिंग,का उल्लंघन जैसी धाराओं का उल्लेख
  • निगम इंजीनियर ने 17 सितंबर को पलासिया थाने में दर्ज करवाया था केस

इंदाैर. मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में सोमवार को पुलिस ने जिला कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। चार्जशीट में आठ आरोपियों के नाम है, जिनमें से छह आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपी रूपा और अभिषेक फरार हैं। चार्जशीट में पुलिस ने मानव तस्करी, ब्लैकमेलिंग, निजता का उल्लंघन जैसे कई अपराधों का उल्लेख किया है।

जिला लोक अभियोजक अकरम शेख के मुताबिक पलासिया पुलिस ने जिला न्यायालय के न्यायधीश अमित कुमार गुप्ता की कोर्ट में चार्टशीट पेश की है । पुलिस ने करीब 390 पेज का चालान पेश किया है। इन्हें 370 (मानव तस्करी), 384, 385, 389, 467 और आईटी अधिनियम की धारा 66-ई और 67-ए के आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले में 90 दिन में चालन पेश किया था। वहीं, दो दिन पहले हरभजन के बयान164 के तहत  दर्ज हो चुके हैं।

ये है मामला 

हनीट्रैप मामले में फरियादी नगर निगम इंजीनियर हरभजन सिंह ने 17 सितंबर को पलासिया थाने में दर्ज कराया था। इसमें आरती दयाल और मोनिका पर अश्लील वीडियो बनाकर दो करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया था। इसी मामले में बाद में भोपाल से तीन अन्य श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल और बरखा सोनी को गिरफ्तार किया गया। ये महिला आरोपी के साथ उनका ड्राइवर भी जेल में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button