ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

पुलिस ने शुरू की चुनाव की तैयारी, पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए ये निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनावहोने वाले हैं। 6 जनवरी 2024 को 15वीं विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। प्रदेश में चुनाव को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही है। दोनों की पार्टी अपनी अपनी रणनीति बना रही है। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर भोपाल पुलिस ने भी तैयारी करना शुरू कर दिया है।

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक ली। इस बैठक में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने चुनाव के मद्देनजर आदतन अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने और जिला बदर प्रकरण पेश करने के लिए निर्देश दिए है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button