कपिल गुज्जर को AAP का बताने वाले पुलिस अधिकारी अब नही कर पाएगा कोई काम

कपिल गुज्जर को AAP का बताने वाले पुलिस अधिकारी अब नही कर पाएगा कोई काम
दिल्ली के शाहीन बाग़ में फ़ायरिंग करने वाले युवक यानि कि कपिल गुज्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उसका नाम आम आदमी पार्टी से जोड़ने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारी पर चुनाव आयोग ने शिकंजा कस दिया है और कहा है कि उन्हें चुनावों से संबंधित कोई काम न सौंपा जाए.और वो चुनाव संबंधित अब कोई भी काम नही कर पाएंगे।
क्या कहा चुनाव आयोग ने

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने दावा किया था कि शाहीन बाग़ में गोली चलाने वाला युवक कपिल बैंसला आम आदमी पार्टी से जुड़ा है. बुधवार को चुनाव आयोग ने राजेश देव को चेतावनी नोटिस जारी किया है और इसकी कॉपी उनके सीआर डॉज़ियर में जोड़ दी गई है. चुनाव आयोग ने कहा है कि राजेश देव को दिल्ली चुनावों से संबंधित कोई काम न सौंपा जाए. चुनाव आयोग ने इस संबंध में गुरुवार शाम छह बजे तक अनुपालन रिपोर्ट भी जमा कराने के लिए कहा है. एक बयान में राजेश देव ने कहा था, “कपिल ने स्वीकार किया है कि उसने और उसके पिता ने जनवरी-फरवरी 2019 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था.” चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि डीसीपी देव के एक राजनीतिक पार्टी के बारे में, ऐसे समय बयान देने से जब जांच चल ही रही हो, चुनावों पर नकारात्मक असर हुआ है. साथ ही डीसीपी ने जो किया है उसकी कोई ज़रूरत नहीं थी और इसका स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने पर भी असर होगा.




