सभी खबरें

MP:- पुलिस कर रही है सोशल मीडिया पर सरकार से अपील, नौकरी 24 घंटे की और वेतन 8 घंटे का… आखिर क्यों?

MP:- पुलिस कर रही है सोशल मीडिया पर सरकार से अपील, नौकरी 24 घंटे की और वेतन 8 घंटे का… आखिर क्यों? 

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में इन दिनों पुलिस कर्मचारी सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं. पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि वह काम 24 घंटे करते हैं पर उन्हें वेतन सिर्फ 8 घंटे का दिया जा रहा है. पुलिस के अफसर तक को कम वेतन मिल रहा है इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पदोन्नति भी समय पर नहीं मिल रहा है. 

 पुलिस की मांग है कि उनका ग्रेड पे 2400 जाए. सिर्फ मध्य प्रदेश ही एक ऐसा राज्य है जहां पर पुलिस आरक्षक का ग्रेड पे अब तक 1900 ही चल रहा है. 

 इस कोरोना महामारी के दौरान पुलिस कर्मचारियों का कार्य काफी सराहनीय है. वह रात दिन अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सेवा में तत्पर हैं.. पर अगर इसके बावजूद भी सरकार इस तरफ ध्यान ना दे तो पुलिस कर्मचारियों का भी हौसला टूट सकता है.. 

 पत्र के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए लगातार मांग की जा रही है कि पुलिस कांस्टेबल का ग्रेड पे 2400किया जाए.

 पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुलिस कर्मचारियों की ग्रेड पे को बढ़ाने की मांग की है विधायकों ने कहा कि इस कोरोना महामारी के दौरान पुलिस कर्मचारी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

 भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हितेश कदम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की है.

 सोशल मीडिया पर #हमे_मानव_समझो हैशटैग ट्रेंड कर रहा है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button