सभी खबरें

सटोरियों को पकडऩे पहुंची पुलिस, स्थानीय लोगों ने टीम पर किया पथराव, बरसाए लट्ठ पत्थर,जानिए पूरा मामला 

  • सटोरी के पकड़ने गई पुलिस पर हुआ पथराव 
  • एसआई समेत अन्य पुलिस कर्मी हुए घायल 
  • सट्टा लगाने के लिए सुबह से खड़ी रहती भीड़, आवागमन में होती है परेशानी 

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:- मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित छुई खदान बेलबाग में उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब सटोरि भैयालाल को पकडऩे पहुंची पुलिस की टीम पर महिलाओं, बच्चों सहित अन्य लोगों ने लाठियों से हमला कर पथराव कर दिया, पथराव में महिला एसआई संध्या चंदेल सहित अन्य पुलिस कर्मियों को चोट आई, इसके बाद भी पुलिस ने सटोरिया भैयालाल को पकड़ लिया, वहीं अन्य महिलाओं की तलाश शुरु कर दी गई है. जिन्होंने पुलिस टीम पर हमला किया था।

सट्टेबाज सुबह से देर रात तक खड़े रहते थे, इलाके में रहती थी भीड़भाड़
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छुई खदान क्षेत्र में भैयालाल व उसके परिजनों द्वारा लम्बे समय से सट्टा खिलाया जा रहा है, सुबह से देर रात तक घर के बाहर भीड़भाड़ रहती है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को निकलना तक मुश्किल होता है, इस बात की शिकायत मिलने पर थाना में पदस्थ एसआई संध्या चंदेल ने अपनी टीम के साथ दबिश दे दी, पुलिस को देखते ही भैयालाल आगबबूला हो गया, जिसने पुलिस के साथ अभद्रता करना शुरु कर दिया।

महिलाओं बच्चों समेत करने लगे पुलिस पर हमला
पुलिस ने जैसे ही भैयालाल को पकड़ा तो वह धक्कामुक्की करने पर उतारु हो गया, यहां तक कि विनीता विश्वकर्मा, नीतू विश्वकर्मा, बच्चों सहित कुछ अन्य महिलाएं व बच्चे भी निकलकर आ गए, जिन्होने पुलिस की कार्यवाही का विरोध करते हुए लाठियां चलाना शुरु कर दिया, इसके बाद भी पुलिस जब नही हटी तो चारों ओर से पथराव करना शुरु कर दिया, अचानक किए गए पथराव से अफरातफरी और भगदड़ मच गई.  पथराव में एसआई सहित अन्य पुलिस कर्मियों के शरीर पर चोट आई, इस बात की खबर मिलते ही थाना से अतिरिक्त बल पहुंच गया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई. इस बीच पुलिस ने भैयालाल को तो गिरफ्तार कर लिया, वहीं अन्य महिलाओं को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button