सभी खबरें

Smuggling : शराब तस्करों ने अपनाया नया तरीका अब बोट से हो रही शराब कि तस्करी, एक धराया

  • आरोपी से 50 हाफ बोतल मसाला देशी शराब कीमती 10 हजार रुपये की बरामद

कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लॉकडाउन के दौरान जिलादण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भोपाल द्वारा शराब की बिक्री पूर्वरूप से आगामी आदेश तक बंद की गई है। इसी बीच कुछ लोग/तस्कर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में अवैध रूप से शराब की तस्करी व बिक्री कर रहे है,  जिस पर अंकुश लगाने हेतु एडीजी/आईजी भोपाल जोन, भोपाल श्री उपेंद्र जैन एवं डीआईजी शहर श्री इरशाद वली द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिए गए हैं।

ऐसा ही एक मामला आज कोहेफिजा में देखने को मिला। थाना कोहेफिजा में आज 22/04/2020 को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। यह तस्कर बड़े तालाब में वोट के माध्यम से अवैध शराब लेकर बेचने के लिए आ रहा था। उसके पास से करीब 50 हाफ बोतल मसाला देशी शराब को जब्त किया गया है। आरोपी का नाम किशन पिता शंकरलाल भोई उम्र 23 साल शहीद नगर थाना कोहेफिजा का रहने वाला है।

वर्तमान में जगह-जगह पर पुलिस की पेट्रोलिंग एवं नाका बंदी के कारण शराब के आवागमन एवं परिवहन में खतरे को देखते हुए आरोपी ने नया तरीका निकाला एवं नाव के माध्यम से कर्बला स्थित पंप हाउस के पास अपना ठिकाना बनाया था। जिसके विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। जब्त शराब की कीमत करीब ₹10000 है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इसी तरह कल दिनांक 21 अप्रैल को कोहेफिजा पुलिस द्वारा नगर निगम के कचरा वाहन से देशी कच्ची शराब करीब 81 लीटर बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button