सभी खबरें
Ram mandir LIVE :- लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ram mandir LIVE :- लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अयोध्या/गरिमा श्रीवास्तव:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंच चुके हैं. लखनऊ एयरपोर्ट से अब वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से उड़ान भरेंगे. अयोध्या के साकेत महाविद्यालय पर हेलीपैड तैयार किया गया है जहां पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत योगी आदित्यनाथ करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी सुनहरे रंग का कुर्ता धोती और गमछा पहने हुए हैं. लगभग 1 घंटे का सफर प्रधानमंत्री मोदी ने किया अब उनका विशेष विमान लखनऊ पहुंच चुका है अब से कुछ ही वक्त में वह अयोध्या नगरी पहुंच जाएंगे. अयोध्या नगरी पूरी तरह से तैयार है अब सिर्फ पीएम मोदी का इंतजार है.
500 वर्षों का इंतजार अब खत्म हुआ भगवान राम मंदिर का शिलान्यास आज अयोध्या नगरी में रखा जाएगा

.jpeg)


