इंदौर में पीएम मोदी का रोड शो आज, करेंगे धुआंधार प्रचार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में दिग्गजों द्वारा प्रचार-प्रसार भी जोरों पर है। इसी बीच आज इंदौर में पीएम मोदी का रोड शो होने वाला है। रोड शो को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के मध्य नजर सोमवार देर रात रोड शो की रिहर्सल की गई।
आपको बता दें कि, बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक रिहर्सल हुई। बैरिकेटिंग के अंदर पीएम मोदी के साथ चलने वाली गाड़ियां चलाई गई। इस दौरान बॉडीगार्ड सहित अन्य घाट और पुलिसकर्मी भी अपनी रिहर्सल करते नजर आए। चुनाव को महज दो ही दिन रह गए हैं। ऐसे में सभी दिग्गज नेता कमर तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं, आज जबलपुर में अमित शाह की चुनावी सभा होगी।
एयरपोर्ट से राजवाड़ा रोड शो मार्ग आवागमन के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को 4 सेक्टर में बांटा गया है। एयरपोर्ट से बड़ा गणपति, बड़ा गणपति से राजवाड़ा, राजवाड़ा से मृगनयनी और मृगनयनी से एमवाय अस्पताल तक चार हिस्सों में बांटा गया है। शाम 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रोड मार्ग प्रतिबंध रहेंगे।




