ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

MP में फिर दस्तक देंगे PM मोदी

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार पार्टी के बड़े नेता मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों का मनना है कि प्रदेश में बीजेपी के समीकरण ठीक नहीं होने के कारण बार बार पार्टी ने दिग्गज नेता प्रदेश में बैठक और दौरे कर रहे हैं। इसके चलते ही PM मोदी एक बार फिर प्रदेश का दौरा करने आ रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश के मुखिया शिवराज ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि 16 जुलाई से मध्य प्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। अब तक हमने 7245 करोड़ के 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। 36348 करोड़ रुपए की 13 सिंचाई योजनाओं का भूमि पूजन किया गया है। 83 सीएम राइज स्कूलों का प्रारंभ हो रहा है। नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास का कार्यक्रम हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क निर्माण के 21900 करोड़ रुपए के 1207 कार्यों का भूमि पूजन भी संपन्न हो रहा है। अमृत योजना के अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं के लिए 3000 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है।

पीएम मोदी का प्रदेश में आगमन
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को पुनः मध्यप्रदेश पधार रहे हैं। आपको ध्यान होगा संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर सागर में ही आयोजित कार्यक्रम में हमने यह घोषित किया था कि सागर जिले में बडतुमा में संत रविदास जी का लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत का भव्य मंदिर विशाल स्मारक बनेगा। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि एक ओर संत रविदास जी के समरसता के संदेश को देते हुए 12 तारीख को ही सागर बडतुमा में होगा। वही संत रविदास जी के स्मारक का भूमि पूजन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button