ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

भोपाल पहुंचे PM मोदी: एयरपोर्ट पर CM शिवराज समेत कई नेता मौजूद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। जिसके बाद अब वह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत देशभर के चयनित बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
बता दें कि खराब मौसम के चलते पीएम मोदी का भोपाल में होने वाला रोड शो कैंसिल कर दिया गया है। साथ ही शहडोल दौरा भी रद्द हो गया है। अब पीएम मोदी 1 जुलाई को शहडोल आएंगे।

PM मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 8.35 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
9.50 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
10.15 बजे स्टेट हेंगर से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे।
10.30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे वाया रोड
11.00 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पाँच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
11.05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए रवाना होंगे।
11.15 से 12.15 तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
12.30 बजे भोपाल की लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे।
12.55 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे।
पीएम मोदी के दौरे के चलते बीयू की परीक्षाएं टाली: अधिकतर स्कूलों और कोचिंग में छुट्टी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button