सभी खबरें

पिपरिया : विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने संभाला मोर्चा, नागरिकों के साथ बेजुबान मवेशियों तक पहुंचा रहे है भोजन

मध्यप्रदेश/पिपरिया –  कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉक डाउन लागू हैं। लॉक डाउन लागू होने के कारण गरीब वर्ग के लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। जो लोग रोज़मर्रा का काम करके अपने घरों को चलाते थे, वो इस समय एक समय के भोजन के लिए भी परेशान हैं। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा रही हैं। लेकिन कई जगहें ऐसी है जहां अब तक मदद का नामोनिशान नहीं हैं।

वहीं, ऐसे ज़रूरतमंदों की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। कई जगहों पर संगठन बनाकर मदद की जा रहीं है, तो कही क्षेत्रों के विधायक मोर्चा संभाले हुए हैं। 

बता दे कि पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी भी लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। वे लगातार अपने ख़र्चे पर जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इतना ही नही विधायक ने पीएम केयर फंड में अपना एक माह का वेतन दिया हैं। विधायक ने पिपरिया-बनखेड़ी आइसोलेशन वार्डों के लिए विशेष चिकित्सा सामग्री उपकरण के लिए 30 लाख की निधि की घोषणा की हैं। जल्द सीएमएचओ चिकित्सीय सामग्री खरीदकर अस्पताल को देंगे।

विधायक का कहना है कि लॉकडाउन में नागरिकों के साथ बेजुबान मवेशियों के लिए भोजन पहुंचाया जा रहा हैं। विधायक ने कहा कि नगर सहित बनखेड़ी, पचमढ़ी में आधा दर्जन बैठकें लेकर लोगों से लॉकडाउन को सफल बनाने चर्चा की गई हैं। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक संस्थाएं भी यह काम कर रहीं हैं। 

बताते चले कि वह मैदान में लगातार कर्मचारियों के साथ ज़रूरतमंदों की मदद करते दिख रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button