MP:- ₹100 के बाद बिसाहूलाल सिंह ने बांटे 500 के नोट, फोटो वायरल

MP:- ₹100 के बाद बिसाहूलाल सिंह ने बांटे 500 के नोट, फोटो वायरल
मध्य प्रदेश/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले राजनैतिक पार्टियां जनता का वोट बटोरने में जुटी हुई है इसी बीच भाजपा मंत्री बिसाहूलाल सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह जनता के बीच जाकर सो ₹100 के नोट बांटते हुए नजर आए, कांग्रेस नेता ओमकार सिंह मरकाम समेत कई दिग्गज नेताओं ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है कि आदर्श आचार संहिता के दौरान जनता के बीच जाकर रुपए बांटना कानूनन अपराध है. वहीं अब मंत्री बिसाहूलाल के ₹500 का नोट बांटने का फोटो वायरल हुआ है.
इसे लेकर पीसी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग नींद की दवा लेकर गहरी नींद में सोता रहा , सौ के नोट के बाद पांच सौ के नोट भी आ गये। इसी प्रकार भारत निर्वाचन आयोग अपनी कुंभकर्णी नींद में सोता रहा तो दो हजार के नोट भी जल्द आने वाले हैं।
खाद्य मंत्री के वीडियो वायरल होने पर जब मंत्री मीना सिंह से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है जब वीडियो देखेंगी उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया देंगी.
यहां देखें मंत्री मीना सिंह का यह वीडियो:-




