सभी खबरें

बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दामों के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का बड़ा बयान, कही ये बात

नई दिल्ली : देश में बीते 16 दिनों में 14 बार सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीज़ल के दामों में इज़ाफ़ा किया है, जिसके तहत पेट्रोल-डीज़ल 10 रुपए से ज़्यादा महंगा हो चूका है। वहीं, लगातार बढ़ रहे इन दामों के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का बड़ा बयान सामने आया है।

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी अन्य देशों की तुलना में बेहद कम है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच पेट्रोल की कीमतों में अमेरिका में 51%, कनाडा में 52%, जर्मनी में 55%, यूके में 55%, फ्रांस में 50%, स्पेन में 58% की वृद्धि हुई है. वहीं, भारत की बात की जाए तो यहां महज 5% की बढ़ोतरी हुई है।

इससे पहले सरकार की तरफ से नवंबर में दिवाली के मौके पर दिया गया पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का लाभ भी खत्म हो गया है। खास बात ये है कि 5 राज्यों में आए चुनाव परिणाम के 12 दिन बाद से ही दाम बढ़ने शुरू हो गए है, चुनाव के दौरान कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे, इसलिए उसकी भरपाई अब शुरू कर दी गई है। हालांकि, इस पर मंत्री का कहना है कि ऐसा कहना गलत होगा की चुनावों के कारण सरकार ने दाम नहीं बढ़ाए।

इधर, क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए का इजाफा करना होगा। इस लिहाज से देखें तो पेट्रोल-डीजल की कीमत में अभी और 18 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button