सभी खबरें

इस शहर में पेट्रोल के दाम 101 रुपये के पार! टूटे सभी रिकॉर्ड

नईदिल्ली/राजस्थान/मध्यप्रदेश – पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज महंगाई के नए शिखर पर पहुंच रही हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा हैं। दिल्ली में पेट्रोल 86 रुपये के पार जा चुका है, मुंबई में पेट्रोल 93 रुपये के करीब पहुंच चुका हैं। जबकि कोलकाता में रेट 87.69 रुपये, चेन्नई में 88.82 रुपये प्रति लीटर और भोपाल में 94 रुपये 20 पैसे तक पेट्रोल बिक रहा हैं। 

वहीं, डीजल की बात करे तो दिल्ली में 76.48 रुपये, मुंबई में 83.30 रुपये, कोलकाता में 80.03 रुपये, चेन्नई में 81.71 और भोपाल में 84 रुपये 48 पैसे प्रति लीटर हो गया हैं। 

देश के इन पांच मेट्रोल शहरों के मुकाबले राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा मिल रहा हैं। यहां सामान्य पेट्रोल का भाव IOC की वेबसाइट के मुताबिक 98.40 रुपये प्रति लीटर है, जबकि एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल का रेट 101.15 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका हैं। 

बता दे कि 6 जनवरी 2021 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर पूरी दुनिया में हलचल है, वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है, जिससे कच्चे तेल में तेजी है, इसका असर घरेलू पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ रहा हैं। 

गौरतलब है कि रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button