चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? डेलॉय टच तोहमात्सु इंडिया की रिपोर्ट
.jpeg)
चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? डेलॉय टच तोहमात्सु इंडिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली:– 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. कई राज्यों में चुनाव शुरू हो चुके हैं इसी बीच एक रिपोर्ट के माध्यम से यह दावा किया गया कि इन पांचों राज्यों में चुनाव हो जाने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ जाएंगी. यह बात कही गई है कि चुनाव के बाद 8 से ₹9 पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा होगा. देश की बड़ी फ्यूल डेट कंपनियां अगले महीने यानी कि मार्च में पेट्रोल डीजल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी कर सकती हैं. इससे सरकार और केंद्रीय बैंक आरबीआई पर महंगाई को नियंत्रित करने का दबाव और बढ़ जाएगा.
पेशेवर सेवाएं मुहैया कराने वाली फर्म डेलॉय टच तोहमात्सु इंडिया की रिपोर्ट के माध्यम से यह अनुमान व्यक्त किया गया है. इस फर्म के पार्टनर देवाशीष मिश्रा ने यह अनुमान व्यक्त किया है.
उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बात कही है कि राज्यों में चुनाव होने के चलते कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई 10 मार्च को चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद कंपनियां बिक्री मूल्य में आई कमी को दाम बढ़ाकर भरपाई कर सकती हैं.
आगे देखना होगा कि वाकई चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा होता है या नहीं

.jpeg)


