सभी खबरें
MP: पेट्रोल डीजल की कीमतों ने फिर दिया बड़ा झटका, राजधानी में 11 दिन में बढ़े 3 रूपए, अनूपपुर में सबसे महंगा
.jpeg)
MP: पेट्रोल डीजल की कीमतों ने फिर दिया बड़ा झटका, राजधानी में 11 दिन में बढ़े 3 रूपए, अनूपपुर में सबसे महंगा
भोपाल :- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है. मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है पिछले 11 दिन में राजधानी भोपाल में पेट्रोल में 2.96 और डीज़ल में 2.80 रुपए का इजाफा हुआ. मध्य प्रदेश के अनूपपुर में सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है.
इसके साथ इंदौर जबलपुर और ग्वालियर में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं.
अनूपपुर में लीटर पेट्रोल 113.11 रूपये और डीजल 96.34 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है.
11 दिन में पेट्रोल की क़ीमतों में 5 बार इजाफा हुआ है. जबकि गिरावट सिर्फ इक बार हुई है. तेज़ी से बढ़ती कीमतों से जनता परेशान हो रही है.




