सभी खबरें

बड़वानी : तेज धूप में नंगे पांच चलने वालों को "चरण सेवा " अभियान के तहत दे रहे राहत

बड़वानी

मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए लोग परिवार सहित पैदल ही लौट रहे हैं। हाईवे पर इन लोगों की लंबी कतार नजर आती है। पैदल चलते-चलते इन लोगों के चप्पल-जूते टूट गए। कई लोगों के चप्पल-जूतों में छेद हो गए। खुद नंगे पांव चल रहे मजदूर छोटे बच्चों को कंधों पर बिठाकर घर जा रहे हैं तो बड़े बच्चे अपने माता-पिता की अंगुली पकड़कर पैदल चल रहे हैं। बच्चे भी नंगे पांव है।

ऐसे लोगों की मदद “चरण सेवा ” अभियान के तहत की जा रही है। ट्रांसफाँर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक आशीष गुप्ता के साथ मिलकर लॉकडाउन में पैदल वापस अपने घरों कि और जाने वाले बच्चों, युवाओं, महिलाओं के लिए जिले के विभिन्न जगहों के पेरालीगल वालेटियर्स द्वारा स्वयं और दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए “चरण सेवा ” अभियान शुरू किया।

  

अन्य राज्यों से आने वालों के साथ ही यहां से जाने वालों को भी इस अभियान के तहत चप्पल-जूते पहनाए जा रहै हैं। पेरालीगल वालेटियर्स की टीम इस काम में जुटी हुई है। अब तक 1500 सौ लोगों को जूते-चप्पल पहनाए जा चुके हैं। यह क्रम लगातार जारी है। साथ ही कई लोगों द्वारा कपडों खाने कि सामग्री आदि सामान भी जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस काम में पेरालीगल वालेटियर्स कि टिम में सतीश परिहार, निधि शर्मा, सरदार सिंह बघेल, कोरस गेहलोत, शैली चौहान, शैलजा पारगीर, रेहाना खांन, आराधन पटवा, यश आदि का सहयोग निरंतर मिल रहा है।

संवाददाता हेमंत नाग्झिरिया की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button