खोजें

PCC चीफ कमलनाथ बोले – इस बार सब कांग्रेसी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

FILE- Kamal Nath

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वो अपने पक्ष में हैं। बीजेपी के लोग सोच रहे हैं कि लोगों (विधायकों) को खरीद लेंगे, पर अब वो ऐसा कर ही नहीं पाएंगे, क्योंकि इस बार हम सब कांग्रेसी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे।

कमलनाथ ने ये बात पार्टी के उम्मीदवार और उनके मतगणना अभिकर्ताओं के प्रशिक्षण को वर्चुअली संबोधित करते हुए कही। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतगणना की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पहले चरण में रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल और दूसरे चरण में इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल और सागर संभाग के उम्मीदवार और उनके मतगणना अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया गया।

मतगणना की बारीकी से निगरानी के लिए भोपाल में कांग्रेस का कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतगणना प्रारंभ होने से लेकर प्रक्रिया पूरी होने तक वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भोपाल से सभी जिलों की मतगणना पर नजर रखेंगे।

Exit mobile version